Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता - भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 Oct: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। पहला मैच कैनबरा में बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन अब फैंस को उम्मीद है कि मेलबर्न में पूरा मैच देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

पहले टी-20 में भारत ने दिखाया था दमखम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 Oct)

पहले टी-20 में भारत ने जबरदस्त शुरुआत की थी। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए थे, जिससे टीम के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मुकाबला पूरा नहीं हो सका, फिर भी भारतीय टीम ने यह साफ कर दिया कि वह इस सीरीज में दमखम के साथ खेलने उतरी है। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी।

Aaj Ke Match 1

जबरदस्त फॉर्म में हैं भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल इस मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी अपने छोटे से लेकिन आक्रामक प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। वे लगातार बेहतर फॉर्म में हैं और आज के मुकाबले में उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। वहीं गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के हाथों में होगी। बुमराह का अनुभव टीम के लिए अहम रहेगा, जबकि हर्षित अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीत चुके हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल से उम्मीदें रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई मैच विनर

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो कप्तान मिशेल मार्श की टीम पहले मैच के रद्द होने से निराश जरूर होगी। लेकिन मेलबर्न में वे वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। उनके पास ट्रैविस हेड, टिम डेविड और मार्कस स्टॉयनिस जैसे धमाकेदार बल्लेबाज मौजूद हैं। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड का अनुभव टीम को मजबूती देता है। मेलबर्न का मौसम इस मैच के लिए अहम रहेगा।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मैच पूरा होगा और दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 1:45 बजे से शुरू होगा। फैंस इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव और जियो हॉटस्टार ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+