Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 May: GT vs PBKS, गुजरात-पंजाब के बीच किसका पलड़ा भारी? किसने जीता टॉस!

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 May: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एक अहम मुकाबला होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ के समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम है। इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन रहा है शानदार (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 May)

इस सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम लगातार सात मैचों तक अजेय रही थी, लेकिन पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली 6 विकेट की हार ने उनके विजय रथ को रोक दिया है। मुल्लांपुर में अपने घरेलू मैच खेलने के बाद, अब टीम बाहरी मैदान पर अपनी उसी इनविंसिबिलिटी को दोबारा तलाशने की कोशिश करेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि पिछले मैच में 224 रन बनाने के बावजूद गेंदबाजी में योजना को सही ढंग से लागू न कर पाना हार का मुख्य कारण रहा।

Toss 1

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों में है दम

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम इस समय प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। गुजरात की ताकत उनका टॉप-ऑर्डर रहा है, जिस पर रनों का बड़ा बोझ रहता है। गेंदबाजी में उनके पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे अनुभवी नाम हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं।

पंजाब के पास हिटर्स की फौज

इस मुकाबले में दो अलग-अलग क्रिकेटिंग स्टाइल देखने को मिलेंगे। पंजाब किंग्स के पास बल्लेबाजी में गहराई है और उनकी टीम में आक्रामक हिटर्स की फौज है जो पारी के किसी भी मोड़ पर खेल का रुख पलट सकते हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस की रणनीति संतुलित रहती है, जहां वे शुरुआत में विकेट बचाकर अंत में बड़े प्रहार करने की कोशिश करते हैं।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+