Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 Oct: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज आज यानी बुधवार को मनुका ओवल, कैनबरा में होने जा रहा है। दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं। अपने पिछले दस टी-20 मैचों में दोनों ने आठ-आठ मुकाबले जीते हैं। यह सीरीज अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारियों की शुरुआत है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रहेगी नजर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 Oct)

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी इस मैच में सबसे बड़ी चर्चा का विषय रहेगी। अपनी विस्फोटक हिटिंग के लिए जाने जाने वाले सूर्या लंबे समय से फ़ॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने पिछली कई पारियों में कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया है, जो चिंता का विषय है। एशिया कप में सूर्या का बल्ला खामोश रहा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी।

Aaj Ke Match 1

कप्तान के तौर पर दमदार रहा है रिकॉर्ड

लेकिन कप्तान के तौर पर सूर्या का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 29 में से 23 मैच जीते हैं, जिसमें एशिया कप का खिताब भी शामिल है। उनकी कप्तानी में भारत ने निडर और आक्रामक बल्लेबाज़ी का एक नया फ़ॉर्मूला अपनाया है। अब इस सीरीज में सूर्या को कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों ही भूमिकाओं में दमदार प्रदर्शन कर टीम के वर्ल्ड कप मिशन के लिए माहौल सेट करना होगा।

जसप्रीत बुमराह गेंद से कर सकते हैं कमाल

भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार एक बार फिर जसप्रीत बुमराह की सटीकता और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन पर होगा। मिडिल ओवरों में वरुण, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधने की कोशिश करेगी। यह भारत की स्पिन-भारी रणनीति की असल परीक्षा होगी। नई गेंद से बुमराह और अर्शदीप सिंह को ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श जैसे विस्फोटक ओपनर्स को रोकना होगा।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से युवा सनसनी मिचेल ओवेन पर भी नजर रहेगी। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके ओवेन ने वनडे में भारत के खिलाफ प्रभावित किया था। अब देखना होगा कि वह भारत की स्पिन रणनीति का सामना कैसे करते हैं। यह सीरीज भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के आगामी दौरों से पहले ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में मैच अभ्यास का एक बेहतरीन मौका है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेजलवुड।

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+