Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 May: केकेआर-दिल्ली मैच में किसने जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में लीग चरण का अंतिम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में है। केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन प्लेऑफ़ से बाहर हो गई है। केकेआर का भविष्य राजस्थान रॉयल्स की हार और खुद की बड़ी जीत के ऊपर टिका है।

डबल हेडर के पहले मुकाबले में अगर मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करती है, तो केकेआर के लिए इस मुकाबले के कोई मायने नहीं होंगे। केकेआर बाहर है। अगर राजस्थान रॉयल्स हार जाती है, तो केकेआर के पास मौका रहेगा लेकिन वह मुश्किल होगा।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

आज के मैच का टॉस कौन जीता

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में टॉस अहम है। केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। शाम के समय आने वाली ओस से चेज करना आसान रहेगा। केकेआर के लिए तो चेज और पहले बैटिंग दोनों कंडीशन में ही परेशानी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

अगर राजस्थान रॉयल्स आज मुंबई से हारती है, तो केकेआर को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 45 गेंद शेष रहते जीत दर्ज करनी पड़ेगी। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर को 76 रनों के बड़े अंतर से जीत करनी पड़ेगी। इसके अलावा प्लेऑफ़ में जाने का कोई ऑप्शन नहीं है।

शुरुआत में मुकाबले गंवाने का नुकसान केकेआर को हुआ है। अगर उस समय एक मुकाबले में भी जीत दर्ज की होती, तो शायद प्लेऑफ़ में जाने के लिए इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+