Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs पाकिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। तीन मैचों की इस सीरीज में 22 जुलाई को दूसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच मीरपुर ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम के पास यह मुकाबला जीतकर पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पहले मैच में पाकिस्तान को मिली थी हार (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July)

पहले मैच में पाकिस्तान की टीम बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए महज 110 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में बांग्लादेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया और 1-0 की बढ़त बना ली। यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में केवल चौथी जीत थी, लेकिन इस बार इतिहास रचने का मौका उनके सामने है। बांग्लादेश दूसरे टी-20 को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

दोनों टीमों के लिए अहम है मुकाबला

इस साल मई में भी दोनों टीमों के बीच पाकिस्तान में एक टी-20 सीरीज हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया था। लेकिन अब हालात बदले हैं। घरेलू मैदान पर खेल रही बांग्लादेश की टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। दोनों टीमों की नजर सिर्फ इस सीरीज पर ही नहीं बल्कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स 2025 एशिया कप और 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर भी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए अहम है।

भारत में यहां देख सकते हैं लाइव

बांग्लादेश और पाकिस्तान का दूसरा टी-20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच भारत में किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं होगा, लेकिन फैंस इसे फेनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। मीरपुर के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बंग्लादेश इतिहास रचती है या पाकिस्तान वापसी करने में सफल हो पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+