Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs दिल्ली

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 April: केएल राहुल मंगलवार 22 अप्रैल को आईपीएल में इस सीजन पहली बार लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वापसी करेंगे। राहुल तीन सीजन तक एलएसजी के कप्तान थे, हालांकि, टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ उनके रिश्ते खराब होने की खबरों के बाद उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था। जिसके बाद दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पुराने घरेलू मैदान पर रनों की बारिश करना चाहेंगे केएल राहुल (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

केएल राहुल अपने पुराने घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। मौजूदा समय में दिल्ली 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर 12 अंक लेकर मौजूद है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ भी दिल्ली की टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Aaj Ke Match

पिच से किसे मिलेगा फायदा?

मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के अनुसार लखनऊ में मंगलवार को तापमान 24 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस बीच फैंस मैच का भरपूर आनंद लेंगे और बारिश के खेल में खलल डालने की संभावना ना के बराबर है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में, दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम तीन मौकों पर जीतने में सफल रही। ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, आकाश कुलकर्णी, अर्शिन कुलकर्णी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, डोनोवन फरेरा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+