Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Feb: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच अब से कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन में बेंगलुरू ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनको जीत मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। आरसीबी ने पिछली बार ट्रॉफी जीती थी और इस बार भी उनकी शुरुआत जबरदस्त रही है।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगी जंग (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 Feb)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। साल 2023 में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हराया था, लेकिन 2024 में आरसीबी ने प्लेऑफ में मुंबई को एक करीबी मुकाबले में हराया। इस तरह से दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1

पिच से किसे मिलेगी मदद

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला टीम और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। बल्लेबाजों के लिए यह पिच एकदम उपयुक्त साबित हो सकती है। मैदान की छोटी बाउंड्री और पिच की उछाल बल्लेबाजों को खूब फायदा पहुंचाती है। पिछले साल के आईपीएल मुकाबलों में भी यहां रनों की बरसात देखने को मिली थी।

आम तौर पर यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 167 रन रहा है, जो यह बताता है कि इस पिच पर रन बनाना आसान हो सकता है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, और जैसे-जैसे खेल बढ़ेगा, स्पिनरों को भी थोड़ा फायदा हो सकता है। लेकिन कुल मिलाकर यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहने के आसार हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, हीदर ग्राहम, वीजे जोशिता, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी व्याट-हॉज, कनिका आहूजा, एकता बिष्ट और चार्ली डीन, किम गार्थ।

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), साइका इशाक, शबनीम इस्माइल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, पारुनिका सिसौदिया, क्लो ट्राईटन, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर और सत्यमूर्ति कीर्तन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+