Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 April: SRH vs DC, दिल्ली या हैदराबाद किसकी टीम मजबूत, कौन जीता टॉस?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 April: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में आज मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अहम है। हैदराबाद जहां पिछले दो मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी है, वहीं दिल्ली भी आरसीबी को हराकर लय में लौट चुकी है। इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

फॉर्म में हैदराबाद के खिलाड़ी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 April)

पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज हैदराबाद ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ 194 रनों का सफल बचाव किया था। ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार की तिकड़ी शानदार फॉर्म में है। पिछले मैच में महंगे साबित होने के बावजूद प्रफुल्ल हिंगे का डेथ ओवर्स में संयम टीम के लिए कारगार साबित रही है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा आक्रामक तो हैं, लेकिन निरंतरता की कमी टीम पर भारी पड़ रही है।

Toss 1

दिल्ली ने दिखाया दम

पांचवें स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ शानदार चेज किया था। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने शीर्ष क्रम के ढहने के बाद पारी को संभाला, जबकि डेविड मिलर ने मैच फिनिश कर अपनी उपयोगिता साबित की। हैदराबाद के इस मैदान पर दिल्ली का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। पिछले तीन मुकाबलों में से दो में दिल्ली ने जीत दर्ज की है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

हैदराबाद की काली मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए पैराडाइज मानी जाती है। यह पूरी तरह सपाट और सूखी है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है ताकि ओस के प्रभाव का फायदा मिल सके। दिन का तापमान 40°C तक जा सकता है। दोपहर में बिजली कड़कने और हल्की बारिश की आशंका है, लेकिन मैच के समय तक आसमान साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, बढ़ती उमस खिलाड़ियों की परीक्षा लेगी।

संभावित प्लेइंग-11 (Playing XIs)

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+