Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs चेन्नई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 April: पिछले दो मैच में जीत दर्ज कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम अब चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले के लिए टॉस किया जा चुका है। चेन्नई ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था। लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार मैच हारकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
वानखेड़े स्टेडियम में किसका पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 12 मैचों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है, जिसमें उन्होंने 7 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों में चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और टीम को देखते हुए एक बार फिर मुंबई का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।

दोनों ही टीमों का आईपीएल में प्रदर्शन
दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से हैं, और इनके मैचों का इतिहास बहुत दिलचस्प रहा है। मुंबई और चेन्नई के बीच कुल 38 मैच खेले गए हैं, और मुंबई ने इसमें थोड़ी बढ़त बना रखी है, 20 मैच जीतकर मुंबई की टीम काफी आगे नजर आ रही है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है। फाइनल की बात करें तो यहां मुंबई इंडियंस का दबदबा है, जिन्होंने 3 बार चेन्नई को हराकर आईपीएल ट्रॉफी जीती, जबकि चेन्नई ने सिर्फ 1 बार फाइनल जीतने में कामयाबी पाई है।
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम कुरेन, दीपक हुडा, रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी, आयुष म्हात्रे।












Click it and Unblock the Notifications