Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- England vs India, 2nd Test

England vs India 2nd Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है, क्योंकि उन्होंने लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन शानदार रनचेज कर भारत को 7 विकेट से हराया था।

आज का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

England vs India 2nd Test Match

टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा?
गिल ने कहा कि, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। अगर विकेट में कुछ होने वाला है, तो वो पहले दिन ही होगा। हमारी टीम में तीन बदलाव किए गए हैं- रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे, सिर्फ उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ऐसा किया गया है। हमें पिछला मैच जीतने के बाद अच्छा ब्रेक मिला, और ये मुकाबला हमारे लिए काफी अहम है।'

गिल ने आगे कहा कि, 'अगला टेस्ट लॉर्ड्स में है, और हमें लगता है वहां की पिच तेज़ गेंदबाजों के लिए और मददगार होगी, इसलिए बुमराह को उस टेस्ट के लिए तैयार रखा है। कुलदीप यादव को टीम में शामिल करने का मन था, लेकिन पिछले मैच में हमारे लोअर ऑर्डर ने रन नहीं बनाए, इसलिए बल्लेबाज़ी में गहराई जोड़ना ज़रूरी समझा।'

कप्तान बेन स्टोक्स ने क्या कहा?
बेन स्टोक्स ने कहा कि, 'हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। ओवरहेड कंडीशन्स इसके सपोर्टिव हैं। पिछला मैच टीम का बेहतरीन प्रदर्शन था, इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। जैसे-जैसे टेस्ट में आगे बढ़ते हैं, कंडीशन्स को और अच्छे से समझते हैं। पिछला रन चेस शानदार रहा, और सीरीज़ की शुरुआत बेहतरीन रही है।'

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर।

भारत के सामने वापसी का दबाव
भारत के सामने अब वापसी का दबाव है, वहीं इंग्लैंड होम कंडीशंस में लगातार जीत की लय बनाए रखना चाहेगा। एजबेस्टन टेस्ट में उतरने से पहले भारत को अपने अतीत से उबरना होगा, क्योंकि यहां का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

एजबेस्टन कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारत ने इस मैदान पर कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत नहीं पाई है। उसे 7 मैचों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। पिछली बार 2022 में भी भारत इसी मैदान पर इंग्लैंड से 7 विकेट से हार गया था, जब इंग्लैंड ने रिकॉर्ड 378 रन का पीछा किया था।

दूसरी तरफ इंग्लैंड का एजबेस्टन में लंबा इतिहास है। यहां अब तक 56 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से 29 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इससे साफ है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इस मैदान पर आमतौर पर फायदेमंद साबित होता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड को बढ़त
अगर भारत और इंग्लैंड के बीच कुल टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक दोनों टीमें 136 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इनमें से 51 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं जबकि भारत ने 35 मुकाबलों में बाजी मारी है। 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस आंकड़े से साफ है कि भारत को इस मैदान और इस प्रतिद्वंद्विता दोनों में ही कुछ खोने से ज्यादा पाने का मौका है।

पिच रिपोर्ट और टॉस की अहमियत
एजबेस्टन की पिच पर नई गेंद तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होगी, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है। टॉस इसीलिए अहम हो जाता है। आंकड़ों के मुताबिक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस मैदान पर ऐतिहासिक रूप से ज़्यादा फायदा मिला है। इसके अलावा अगर टीम इंडिया दो स्पिनरों के साथ उतरती है, तो वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर, सैम जेम्स कुक, जेमी ओवरटन।

भारत टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अभिमन्यु ईश्वरन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+