Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 19th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 19th May: लखनऊ सुपर जायंट्स सोमवार को इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने के लिए तैयार है। इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनई की टीम भी चौथे स्थान के लिए लड़ाई करती हुई नजर आएगी।
प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है लखनऊ (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 19th May)
लखनऊ को लीग में बने रहने के लिए अपने सभी बचे हुए तीन मैच जीतने होंगे। लेकिन उनका नेट रन रेट भी चिंता का विषय है लिहाजा उन्हें आने वाले मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। मिशेल मार्श और निकोलस पूरन के अच्छे प्रदर्शन के कारण लखनऊ का सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 11 मैचों में सिर्फ़ 126 रन बनाकर निराश किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सम्मान की लड़ाई
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है, क्योंकि वे पहले ही प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हालांकि, वह बचे हुए मुकाबलों को जीतकर सम्मान के साथ सीजन का समापन करना चाहेगी। हालांकि, टीम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में लखनऊ के पास मुकाबले में अपना दमखम दिखा सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, अवेश खान, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शार्दुल ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, विलियम ओ'रूर्के, आकाश दीप।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।












Click it and Unblock the Notifications