Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता - श्रीलंका vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Sept: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का ग्रुप स्टेज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आज यानी 18 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि इसी पर उनके सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें टिकी हैं। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
अफगानिस्तान के लिए जीत जरूरी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Sept)
श्रीलंका की टीम अब तक ग्रुप-बी में दो मैच खेल चुकी है और उसके खाते में चार अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट +1.546 का सहारा है, लेकिन अगर उन्हें आज अफगानिस्तान से बड़ी हार मिलती है तो उनका रास्ता मुश्किल हो सकता है। दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम के पास दो अंक हैं। एक जीत और एक हार के बाद उनका नेट रन रेट +2.150 है, लेकिन अंक तालिका में टिके रहने के लिए जीत जरूरी है, क्योंकि क्रिकेट में प्वॉइंट्स नेट रन रेट से ऊपर होते हैं।

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ऐसा है रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के आमने-सामने के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक आठ मुकाबले हुए हैं, जिसमें श्रीलंका ने 5 और अफगानिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। 2016 में पहली भिड़ंत श्रीलंका ने जीती थी, लेकिन हालिया मैच (फरवरी 2024) में अफगानिस्तान ने तीन रनों से बाजी मारी थी। उस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी
इस बार भी मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। श्रीलंका के पास चरित असलांका, कुसल मेंडिस और वानिंदु हसरंगा जैसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान के पास राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और मुजीब उर रहमान जैसे मैच विनर हैं, जो विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं। गूगल प्रेडिक्शन के अनुसार इस मैच में श्रीलंका को 57% और अफगानिस्तान को 43% जीत का चांस दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications