Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स
IPL 2025 के लीग स्टेज का 59वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। ये मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। आईपीएल की रफ्तार अब प्लेऑफ की ओर बढ़ चली है और मुकाबले अब सिर्फ दो अंकों की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और रणनीति की लड़ाई बन चुके हैं। ऐसे में सबकी निगाहें टॉस पर होंगी जो अक्सर मैच का रुख तय कर देता है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
RR प्लेऑफ से बाहर, लेकिन संजू की वापसी से उम्मीद
राजस्थान की टीम इस सीजन की शुरुआत में टॉप पर थी लेकिन लगातार हार ने उन्हें बाहर कर दिया। संजू सैमसन की वापसी से टीम को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि उनकी गैरहाजिरी में मिडल ऑर्डर बिखरा सा दिखा। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर का न लौटना बड़ा झटका रहा है और पूरी गेंदबाजी यूनिट इस साल कमजोर कड़ी साबित हुई है। टीम के लिए अब यही मकसद है कि वे अपने होम ग्राउंड पर सीजन का समापन जीत के साथ करें।
पंजाब का मजबूत टॉप ऑर्डर
पंजाब ने पिछले मुकाबले में सिर्फ 10.1 ओवर में 122 रन ठोक दिए थे, लेकिन मैच रद्द हो गया। उस गियर में दोबारा आना आसान नहीं, लेकिन टीम के पास बेहर असरदार टॉप ऑर्डर है- प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य धमाकेदार ओपनिंग जोड़ी बन चुके हैं।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी और मिडल ऑर्डर की सटीक हिटिंग ने उन्हें टॉप टीम्स के खिलाफ भी अटैकिंग बनाए रखा है। खास बात ये है कि राजस्थान इस सीजन पावरप्ले में 5 बार विकेट लेने में नाकाम रही है, यानी पंजाब को शुरुआत में खुलकर खेलने का मौका मिल सकता है।
हेड-टू-हेड और मौसम की कहानी
अब तक दोनों टीमें 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें राजस्थान ने 17 और पंजाब ने 12 मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने चंडीगढ़ में पंजाब को 50 रन से हराया था, लेकिन इस बार हालात उलटे हैं। जयपुर का तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है और ये दिन का मुकाबला है, यानी खिलाड़ियों की फिटनेस और स्ट्रैटेजी दोनों की कड़ी परीक्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications