Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- जिम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 July: हरारे में शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड का सामना ज़िम्बाब्वे से होने वाला है। इस मुकाबले के लिए टॉस कर दिया गया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपना स्थान बेहतर करने की होगी। न्यूज़ीलैंड ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर एक मजबूत शुरुआत की थी। न्यूज़ीलैंड जीत के इस सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।
न्यूज़ीलैंड की टीम में दिग्गजों की एंट्री (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 July)
पहले मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं थे। इसके बावजूद टीम ने 173 रन बनाए और गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को रोक लिया। इस बार टीम में रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जिससे उनकी ताकत और बढ़ गई है। ऐसे में टीम एकतरफा अंदाज में इस मुकाबले को अपने नाम कर सकती है।

ज़िम्बाब्वे के लिए आसान नहीं होगा मुकाबला
दूसरी तरफ मेजबान ज़िम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। पिछले मैच में उन्होंने बल्लेबाज़ी में ठीक-ठाक वापसी की थी। सिकंदर रज़ा और रयान बर्ल ने पारी को संभाला लेकिन टॉप ऑर्डर से उन्हें अब भी बेहतर शुरुआत की जरूरत है। अगर ज़िम्बाब्वे को न्यूज़ीलैंड जैसी मज़बूत टीम को टक्कर देनी है, तो सिर्फ कुछ ओवरों में अच्छा खेलना काफी नहीं होगा। उन्हें पूरे मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की होगी उम्मीद
गेंदबाज़ी में ज़रूर जिम्बाब्वे के लिए अच्छी खबर है। रिचर्ड नगारावा की वापसी ने टीम में जान भर दी है। उन्होंने पिछले मैच में सधी हुई गेंदबाज़ी की थी और ज़िम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। अब जरूरत है कि पूरी गेंदबाज़ी इकाई मिलकर न्यूज़ीलैंड को कम स्कोर पर रोके। न्यूज़ीलैंड फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और लय में भी नज़र आ रही है। ज़िम्बाब्वे को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उन्हें कुछ ऐसा प्रदर्शन करना होगा जो वह अब तक नहीं कर पाए हैं।
जिम्बाब्वे की टीम: क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), वेसली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ट्रेवर ग्वांडू, डायोन मायर्स, तफदज़वा त्सिगा, टिनोटेन्डा मापोसा, न्यूमैन न्यामुरी, विंसेंट मासेकेसा।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, डेरिल मिशेल, मिशेल हे, जेम्स नीशम, बेवॉन जैकब्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, एडम मिल्ने, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जैकरी फॉल्क्स।












Click it and Unblock the Notifications