Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- India Women vs Sri Lanka Women, Final
India Women vs Sri Lanka Women, Final: श्रीलंका में जारी महिला ट्राई-सीरीज का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज एक्शन में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका महिला टीम (SL-W) और भारतीय महिला टीम (IN-W) आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला सुबह 10 बजे (IST) से शुरू होगा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़।

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अथापथु (कप्तान), पिउमी बदलगे, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।
इस ट्राई-सीरीज में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है। भारत को अब तक सीरीज में सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है, जो श्रीलंका के खिलाफ ही आई थी। ऐसे में टीम इंडिया इस बार मेजबानों को हल्के में नहीं लेगी।
वहीं श्रीलंका महिला टीम आखिरी ग्रुप मैच में साउथ अफ्रीका से हार चुकी है, लेकिन फाइनल में भारत के खिलाफ उन्हें घरेलू हालात का फायदा मिलने की उम्मीद रहेगी।
आमने-सामने का रिकॉर्ड: भारत का पलड़ा भारी
अब तक दोनों टीमें 28 बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें से भारत ने 20 मैच जीते हैं और श्रीलंका ने 6 मैच जीते हैं। दो मुकाबले रद्द भी हुए हैं। आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा जरूर भारी है, लेकिन हालिया मुकाबलों में श्रीलंका की फॉर्म को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच अब तक बैलेंस नजर आई है। बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिला है, लेकिन गेंदबाजों को भी स्विंग और ग्रिप का साथ मिला है। अगर बारिश का असर रहा, तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है।
श्रीलंका महिला टीम: हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अथापथु (कप्तान), नीलाक्षी डी सिल्वा, मनुदी नानायक्कारा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंडिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोशी प्रियदर्शनी, इनोका राणावीरा, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, कविशा दिलहारी, रश्मिका सेववंडी, पिउमी बैज।
भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्री चरणी, स्नेह राणा, शुचि उपाध्याय, काशवी गौतम, यास्तिका भाटिया, तेजल हसब्निस, अरुंधति रेड्डी।












Click it and Unblock the Notifications