Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- कैंडी फाल्कन्स vs दांबुला सिक्सर्स

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 July: लंका प्रीमियर लीग का आगाज आज से होने जा रहा है। 1 जुलाई को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बी-लव कैंडी और दांबुला सिक्सर्स के बीच खेला जाना है। इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कर दिया गया। बी-लव कैंडी के कप्तान वनिन्दु हसरंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने की होगी।

जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

बी-लव कैंडी और दांबुला सिक्सर्स ने अब तक लंका प्रीमियर लीग एक-दूसरे के खिलाफ 9 मैच खेले हैं। जिनमें से बी-लव कैंडी ने पांच जीते हैं जबकि दांबुला सिक्सर्स ने चार जीते हैं। ऐसे में दांबुला सिक्सर्स की कोशिश आज हिसाब बराबर करने की होगी। दूसरी तरफ बी-लव कैंडी बढ़त को बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला

कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इस मुकाबले में डेथ बॉलर्स गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। यहां आखिरी टी20 मैच 2022 में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें 11 विकेट के नुकसान पर कुल 353 रन बनाए गए थे। लिहाजा इन दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

प्लेइंग इलेवन

बी-लव कैंडी (प्लेइंग इलेवन): आंद्रे फ्लेचर, दिनेश चांदीमल (विकेट कीपर), मोहम्मद हारिस, कामिंडू मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वनिन्दू हसरंगा (कप्तान), चतुरंगा डी सिल्वा, दुशमंथा चमीरा, चमथ गोमेज़, मोहम्मद हसनैन।

दांबुला सिक्सर्स (प्लेइंग इलेवन): दानुष्का गुनाथिलाका, कुसल परेरा (विकेट कीपर), नुवानीडू फर्नांडो, तौहीद हृदॉय, मार्क चैपमैन, मोहम्मद नबी (कप्तान), अकिला धनंजय, नुवान तुषारा, मुस्तफिजुर रहमान, चामिंडू विक्रमसिंघे, दिलशान मदुशंका।

लीग के लिए दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

बी-लव कैंडी टीम: मोहम्मद हारिस, आंद्रे फ्लेचर, दिनेश चांदीमल (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, दिमुथ करुणारत्ने, पवन रथनायके, वनिन्दु हसरंगा (कप्तान), आगा सलमान, चतुरंगा डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, रमेश मेंडिस, शम्मू आशान, दुष्मंथा चमीरा, कसुन राजिथा, लक्षण संदाकन, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद अली, चमथ गोमेज़, कविन्दु पथिरत्ने।

दांबुला सिक्सर्स टीम: कुसल परेरा (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, मार्क चैपमैन, तौहीद हृदॉय, असंका मनोज, चामिंडु विक्रमसिंघे, नुवानीडु फर्नांडो, दानुष्का गुनाथिलाका, लाहिरू मदुशंका, सोनल दिनुशा, दुशान हेमंथा, मोहम्मद नबी (कप्तान), निमेश विमुक्ति, लाहिरू उदारा, रानेश सिल्वा, नुवान प्रदीप, अकिला धनंजय, मुस्तफिजुर रहमान, दिलशान मदुशंका, प्रवीण जयविक्रमा, नुवान तुषारा, सचिता जयतिलके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+