Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs ओमान
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: एशिया कप 2025 का रोमांच जारी है और आज का मैच भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं ओमान की टीम बड़े उलटफेर की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के लिए अहम माना जा रहा है।
टीम इंडिया इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है और उसके बल्लेबाज व गेंदबाज दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल के मैचों को लिया जाए, तो ओमान की टीम दमदार प्रदर्शन दिखा पाने में नाकाम रही है। इस मुकाबले में टीम इंडिया का जलवा देखने को मिल सकता है।

Aaj ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga
भारत और ओमान के बीच आज होने वाले इस मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा। इसके बाद मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।
IND vs OMA: मैच कहां देखा जा सकता है?
भारतीय दर्शक इस मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए देख सकते हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी, जिससे फैंस कहीं से भी मैच का आनंद ले सकेंगे। सोनी स्पोर्ट्स पर टीवी के दर्शक और सोनी लिव पर ओटीटी दर्शक मैच देख सकते हैं।
कैसी रहेगी पिच और रहेगा मौसम का मिजाज
फ्लडलाइट्स में खेले जाने वाले इस मैच की पिच बल्लेबाजों के लिए उतनी अनुकूल नहीं होगी। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में पिच से स्पिनरों के लिए मदद रहती है, तेज गेंदबाज धीमी गति का इस्तेमाल कर सकते हैं। 170 और उससे ऊपर का स्कोर अच्छा है। बारिश के कोई आसार नहीं होंगे।
संभावित प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रमणंदी।












Click it and Unblock the Notifications