Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है।इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एंटीगुआ के विवियन रिचर्ड स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे बनी हुई है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी।

दोनों टीमों को जीत की तलाश: इंग्लैंड की तरह वेस्टइंडीज का हाल भी वनडे फॉर्मेट में बुरा चल रहा है। वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। जिस कारण वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा नहीं ले पाई थी। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई भी वनडे वर्ल्ड कप बिना वेस्टइंडीज की टीम की खेली गई। ऐसे में वेस्टइंडीज की कोशिश भी इंग्लैंड के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की होगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

जोस बटलर से उम्मीदें: बतौर कप्तान जोस बटलर अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उनकी खराब कप्तानी भी हार की बड़ी वजह मानी जा रही है। इसके बावजूद भी इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने जोस बटलर पर भरोसा जताया है। जोस बटलर की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की बात करें तो वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

जानिए किसका पलड़ा भारी: सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यहां की पिच फ्लैट होती चली जाती है। ऐसे में जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वह बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो सकती है। रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच अब तक 102 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 44 वहीं इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले में जीत हासिल की है।

इन दोनों देशों के बीच खेला गया 6 मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था। 14 जून 2019 को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे मुकाबला खेला गया था। लगभग 4 साल बाद यह दोनों टीम एक दूसरे से फिर भिड़ने को तैयार है।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, ओशाने थॉमस।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ब्रायडन कार्से, रेहान अहमद, गस एटकिंसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+