Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 21 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 21 April: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 21 अप्रैल यानी कि रविवार को तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कोशिश पाकिस्तान को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की कोशिश सीरीज में वापसी करने की होगी।
पाकिस्तान को मिली थी जीत
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने शानदार तरीके से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। पाकिस्तान की कोशिश तीसरी मुकाबले में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

आईपील के कारण कई खिलाड़ी बाहर
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम दूसरे टी-20 मुकाबले में जबरदस्त लय में दिखाई दे रही थी। बता दें की न्यूजीलैंड के अधिकतर सीनियर खिलाड़ी आईपीएल में आईपीएल की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं ले रहे हैं। रचिन रविंद्र, ट्रेंट बोल्ट, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल और मिचेल सेंटनर जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं।
पाकिस्तान का पलड़ा भारी
सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी। न्यूजीलैंड की तरफ से इस सीरीज में टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। न्यूजीलैंड की कोशिश इस सीरीज में वापसी करने की होगी। टी-20 में दोनों ही टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 41 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 22 मैचों में पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि 17 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। इसके अलावा दो मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गए थे। पाकिस्तान में भी न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान में अब तक न्यूजीलैंड की टीम ने सात टी-20 मुकाबला खेल चुकी है। जिसमें उसे सिर्फ दो में जीत हासिल हुई है। जबकि तीन मैच में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है। वही इन दोनों ही देश के बीच पाकिस्तान में खेले गए दो मुकाबले का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका था।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इरफान खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के।












Click it and Unblock the Notifications