Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने टिम साउदी की वापसी हुई है। । न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका दोनों ही वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार है। साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड के मुकाबले मौजूदा समय में बेहतर स्थिति में है। साउथ अफ्रीका को 6 में से पांच मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में साउथ अफ्रीका कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की होगी।
वर्ल्ड कप में ऐसा है रिकॉर्ड: वनडे वर्ल्ड कप में इससे पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आठ मुकाबले खेले जा चुके हैं। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका पर भारी रही है। न्यूजीलैंड ने आठ में से छह मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 2 मैच जीतने में कामयाब रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मौजूदा समय में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने रिकार्ड को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

वनडे में ऐसा रहा है प्रदर्शन: दोनों टीमों के बीच वनडे में अब तक कुल 71 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने 41 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम को सिर्फ 25 में जीत मिली है। वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड पर हावी दिखाई पड़ती है। लेकिन वर्ल्ड कप में इसका उल्टा देखने को मिला है। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका पर भारी रही है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। दोनों ही टीमों की ऑफिश्यली वेबसाइट से भी फैंस मैच का अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सिन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, कगिसो रबाडा।












Click it and Unblock the Notifications