Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- नीदरलैंड vs श्रीलंका
Netherlands vs Sri Lanka: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 19वें मैच में आज, 21 अक्टूबर को नीदरलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। फिलहाल, श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच काफी अच्छी दिख रही है, उम्मीद है कि स्कोर बनेगा और उसका बचाव करने की कोशिश की जाएगी। हमने पिछले मैच में काफी अच्छा खेला, अभी भी कुछ सुधार करना बाकी है। हमारे पास कुछ अच्छे स्पिनर और तेज गेंदबाज भी हैं, फिलहाल टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टॉस हारने के बाद श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने कहा कि, 'हमारे तीन खिलाड़ी चोटिल हैं। हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, उम्मीद है कि हम आज के खेल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
नीदरलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में है श्रीलंका
वनडे फॉर्मेट में नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच 5 बार आमना-सामना हुआ है और डच टीम एक बार भी श्रीलंका से आगे निकलने में सफल नहीं हो पाई। मतलब श्रीलंका ने सभी पांच मैचों में जीत दर्ज की है। इस साल की शुरुआत में जुलाई में दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ था, जहां श्रीलंका 128 रनों से विजयी हुआ था। दोनों टीमें पहली बार वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी।
नीदरलैंड फुल स्क्वाड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, वेस्ले बर्रेसी, रयान क्लेन, शारिज़ अहमद, साकिब ज़ुल्फ़िकार
श्रीलंका फुल स्क्वाड: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दिमुथ करुणारत्ने












Click it and Unblock the Notifications