Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 12 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs दिल्ली

LSG vs DC Toss kaun Jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार की वापसी हुई है। दिल्ली और लखनऊ दोनों ही टीमों की कोशिश मुकाबले को जीतने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करके इस मैच के लिए मैदान में उतरने वाली है।

दिल्ली को पहली जीत की तलाश

लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन साधारण रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ के खिलाफ अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक मुकाबले को भी जीतने में कामयाब नहीं रही है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ के बीच अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं लखनऊ ने तीनों ही मैचों में दिल्ली को शिकस्त दी है।

Toss Kaun Jeeta 1

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर इस मुकाबले में टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। दिल्ली की तरफ से अगर यह दोनों खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो टीम के जीतने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं। दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल का फॉर्म अब तक कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल 2024 में केएल राहुल अभी भी अपनी फॉर्म की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+