Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान दोनों की कोशिश वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले को जीतने की होगी। भारत और पाकिस्तान ने इससे पहले वर्ल्ड कप के अपने दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की थी। ऐसे में तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप प्वाइंट्स टेबल में अपने आप को बेहतर स्थिति में पहुंचा देगी।
फॉर्म में खिलाड़ी: भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम में रिकॉर्ड चेज कर सभी को हैरान करने का काम किया था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाए हैं।

रोहित-कोहली से उम्मीद: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रोहित शर्मा ने अब वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 7 शकत अपने नाम दर्ज कर लिया है। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। रोहित शर्मा अगर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो भारत की जीत सुनिश्चित हो जाएगी। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का बल्ला भी आग उगलता है। विराट कोहली ने साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हारी हुई बाजी में भारत को जीत दिलाई थी। भारतीय टीम बड़े मुकाबले में विराट कोहली पर काफी डिपेंड करती है।
कुलदीप यादव कर सकते हैं परेशान: कुलदीप यादव ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव 5 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी। कुलदीप यादव की गेंदों को पाकिस्तानी बल्लेबाज़ पढ़ने में नाकाम रहे थे। ऐसे में एक बार फिर फैंस की नजर कुलदीप यादव पर होगी। कुलदीप यादव गेंद से भारत के लिए दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications