Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, ENG vs IND: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं हारा है। रविवार को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जीत की लय की परीक्षा होगी। भारत 29 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि, हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, हमने बाद में बल्लेबाजी करते हुए अच्छा समय बिताया। यह एक अच्छी सतह है। फिलहाल, अच्छा खेलना काफी महत्वपूर्ण है। हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है। ब्रेक लेना हमेशा अच्छा होता है। यहां वापस आना और फिर से खेलना अच्छा लग रहा है। फिलहाल, हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं जिससे हमने पिछला मैच खेला था।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना स्टेडियम स्पिनरों के लिए काफी मददगार है। यहां अधिकतर कम स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि, पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। इस वर्ल्ड कप में अब तक यहां 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान जहां दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से और श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया।
भारत और इंग्लैंड विश्व कप टीम:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।












Click it and Unblock the Notifications