Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले में भारत पहले बल्लेबाजी करने वाली है।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की इस सीरीज को भारतीय टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी है। शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद तीसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने चौथे मैच में दमदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने का काम किया।
हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस टूर्नामेंट के पहले तीनों ही मैच में 200 से अधिक रन बने थे लेकिन चौथा मैच लो स्कोरिंग रहा था। पांचवें मुकाबले में एक बार फिर से मैदान पर चौक-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। दोनों ही टीमों के पास कई ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं।

ओस पर रहेगी नजर: इस स्टेडियम में अभी तक आठ इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। आईपीएल में यहां अक्सर मुकाबले खेले जाते रहे हैं। यहां का विकेट फ्लैट माना जाता है। बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां बल्लेबाज बड़े स्कोर बनाने में सफल रहते हैं। इस मैदान पर ओस भी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में चेज करने वाली टीम को हमेशा ही फायदा पहुंचता है।
कोहली को पछाड़ने का मौका: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, इस सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाए हैं। अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह विराट कोहोली से आगे निकल जाएंगे। साल 2021 में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 231 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ विराट कोहली के इस रिकार्ड को तोड़ने से महज 19 रन पीछे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर सांघा।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications