Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारतीय टीम वर्ल्ड कप में आज अपना पहला मुकाबला खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टीम चेन्नई के एमए चिंदबरम स्‍टेडियम पर वर्ल्ड कप का आगाज करने वाली है। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

वर्ल्ड कप जीत की दावेदार: भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार टीम मानी जा रही है। ऐसे में आज के मुकाबले को जीतने वाली टीमों को आने वाले मुकाबले में फायदा मिलना तय है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटेदार मुकाबले होने की पूरी उम्मीद है। दोनों टीमों में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां अब तक कुल 14 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 17 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 16 मुकाबला चेस करते हुए टीमों ने जीता है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

जानिए किसका पलड़ा भारी: वर्ल्ड कप की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ अधिक मुकाबले जीती है। ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। इन दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक कुल 12 वनडे मैच खेले गए हैं। जिनमें से आठ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। वहीं भारत को सिर्फ चार माचो में जीत मिली है। भारत की कोशिश पांचवी जीत दर्ज करने की होगी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के.एल.राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर.अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिचल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+