Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता - भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 मैच खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने शुरुआती दोनों ही मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। तीसरे मैच में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वापसी की। ऐसे में चौथा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम हो गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने दिखाया था दम: भारत के युवा बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ से टीम को एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। इसके अलावा जितेश शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बल्ले से दम दिखाना चाहेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे टी-20 मैच में महज 57 गेंद में नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी। गायकवाड़ जिस फॉर्म से गुजर रहे हैं वह चौथे टी-20 में भी भारत के लिए बड़ी पारी खेल सकते हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी लौटे अपने देश: ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चौथे टी-20 मैच से पहले अपने देश लौट चुके हैं। तीसरे टी-20 मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल भी वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। मैक्सवेल की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी हल्की दिखाई पड़ रही है। ऐसे में भारतीय टीम इसका भरपूर फायदा उठाना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, अवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+