Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।भारत की कोशिश इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने की होगी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अब तक अपना खाता नहीं खोल सकी है। अफगानिस्तान को पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हर का सामना करना पड़ा था।
भारत को मिली थी जीत: भारत ने वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर जीता था। भारतीय टीम इस जीत के लिए को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुखार के कारण मैच नहीं खेल सके थे। अफगानिस्तान के खिलाफ भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

गिल नहीं खेल रहे हैं मैच: भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल इस मुकाबले में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने गिल को लेकर पहले ही अधिकारिक घोषणा कर दी थी। यही वजह है कि वह टीम के साथ दिल्ली भी नहीं आए हैं। गिल की गैर मौजूदगी टीम के लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा फैंस मोबाइल पर होटस्टार के जरिए मैच का आनंद फ्री में उठा सकते हैं। भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। वहीं अफगानिस्तान को पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश है।
भारत अफगानिस्तान के बाद 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम अपने दोनों ही मुकाबले को जीत कर बढ़े हुए मनोबल के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरना चाहेगी। अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 29 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 14 में जीत मिली है। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 15 मैच को जीतने में सफल रही है।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।












Click it and Unblock the Notifications