Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

India U19 vs Australia U19, Final: ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 के 15वें संस्करण का फाइनल मुकाबला आज, 11 फरवरी को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद डिफेंडिंग चैंपियन भारत U19 फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान को हराकर दूसरी टीम बनी है। अब ये दोनों टीमें रविवार को बहुप्रतीक्षित फाइनल में आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

भारत के पास छठा खिताब जीतने का मौका
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच विलोमूर पार्क, बेनोनी में खेला जाएगा। भारत के पास अपना छठा खिताब जीतने का मौका है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपना चौथा खिताब जीत सकता है। दोनों टीमें पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं। ऐसे में टूर्नामेंट में दर्शकों को एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

India U19

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में है भारत
दोनों टीमें दो U19 वर्ल्ड कप फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। भारत ने दोनों फाइनल में जीत हासिल की है। 2012 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर विश्व कप जीता था। इसके अलावा भारत ने 2018 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को फिर से 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत की प्लेइंग इलेवन

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वीबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
आस्ट्रेलिया टीम: रयान हिक्स (विकेटकीपर), लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, हैरी डिक्सन, हरजस सिंह, सैम कोन्स्टास, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्रैकर, कैलम विडलर, कोरी वास्ली, ह्यू वेइबगेन, टॉम कैंपबेल, एडन ओ कॉनर, ओलिवर चोटी।

भारतीय टीम: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी , नमन तिवारी, प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+