Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, पांचवां वनडे

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में रविवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांचवें और अंतिम वनडे मैच के लिए मंच तैयार है। सीरीज 2-2 से बराबर होने के साथ दोनों टीमों के सामने करो या मरो की स्थिति है, और कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। निर्णायक मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फ़ील्डिंग करने का विकल्प चुना है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, आदिल राशिद।

England vs Australia

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वही ट्रॉफी उठाएगी, जबकि हारने वाली टीम खाली हाथ घर लौटेगी। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने दो-दो जीत दर्ज की हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो वनडे में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन इंग्लैंड ने अगले दो मैचों में वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर ली।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने का रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच की कांटे की टक्कर को दर्शाता है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 160 मुकाबलों में से 90 जीत के साथ सबसे आगे है, जबकि इंग्लैंड ने 65 जीत हासिल की हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास ऐतिहासिक बढ़त होने के बावजूद, इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़िए- Dream11, ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम! करोड़ों की कमाई का मौका?

इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ओली स्टोन, रीस टॉपली, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जॉन टर्नर।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वार्शिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कूपर कोनोली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+