Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर चुकी है। दोनों ही देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 4 मार्च से किया जा चुका है। टी-20 के बाद दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।
जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश
दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ इस सीरीज की शुरुआत करने की होगी। बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। चैरिथ असलांका की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो संभालने का काम कर रहे हैं।

श्रीलंका को मिली है जीत
श्रीलंकाई टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए क्लीन स्वीप किया है। अफगानिस्तान के बाद अब श्रीलंका बांग्लादेश के खिलाफ भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम अब तक टी-20 फॉर्मेट में 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। श्रीलंका का रिकॉर्ड 9 जीत के साथ बेहतर है जबकि बांग्लादेश ने चार मैच जीते हैं। पिच की बात करें तो सिलहट अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच टर्नर है जो स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को मदद करती है।
बांग्लादेश प्लेइंग 11
सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
अफगानिस्तान प्लेइंग 11
अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications