Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच के लिए टॉस कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीम सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। इससे पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट में एक दूसरे से भिड़ी थी। उनके बीच दो मैचो का टेस्ट सीरीज खेला गया था। दो मैचो की टेस्ट सीरीज बराबरी पर समाप्त हुआ था।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
मेलबर्न की पिच से गेंदबाजों को गति और उछाल मिलती है। इसके साथ ही नई गेंद के साथ मूवमेंट मिलने की भी उम्मीद है। वहीं अगर शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज संभालकर बल्लेबाजी करें तो बाद के ओवर में यहां पर शॉट लगाना आसान हो जाता है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 270 से 280 तक का स्कोर बनाने में कामयाब होती रही है।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को आसानी से लाइव देखा जा सकता है। इन दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्लेटफार्म से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी आसानी से देखी जा सकती है।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन)
जस्टिन ग्रीव्स, एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), केवम हॉज, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, हेडन वॉल्श, गुडाकेश मोती, ओशाने थॉमस।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन)
ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, जोश इंग्लिस, लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, केवेम हॉज, केजोर्न ओटले, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श।












Click it and Unblock the Notifications