Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 26 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता - केकेआर vs हैदराबाद

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 26 May: कुछ ही देर बाद आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन जबरदस्त रहा है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर ट्राफी अपने नाम करने की होगी।

दोनों टीमों का रहा है शानदार प्रदर्शन

पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन एक अलग ही अंदाज में खेलती हुई नजर आई है। सनराइजर्स हैदराबाद का खेलने का अंदाज ही कुछ इस तरीके का रहा है कि दूसरी टीमें उसका मुकाबला नहीं कर सकी है। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अपने प्रदर्शन का प्रभाव छोड़ा है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

केकेआर का पलड़ा भारी

दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का पलड़ा भारी है। अभी तक आईपीएल में दोनों ही टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 9 मुकाबले में जीत मिली है।

पिच से किसे मिलेगी मदद

पिच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया क्वालिफायर 2 मैच के दौरान चेन्नई की पिच पर ओस नहीं आई थी। जिसकी वजह से दूसरी पारी में स्पिनरों को जबरदस्त मदद मिली थी। अगर आज भी ओस नहीं आती है तो दूसरे हाफ में स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। इस पिच पर जैसे-जैसे खेल होता चला जाएगा पिच स्लो होती चली जाएगी। ऐसे में यहां पर बाद में बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्ररम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+