Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 26 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs पंजाब
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 26 April: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कर्रन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में पंजाब किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। पंजाब किंग्स को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
पंजाब और कोलकाता आईपीएल में अब तक कुल 32 मैच खेले चुके हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। कोलकाता ने 32 में से 21 मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब किंग्स को सिर्फ 11 मैचों में ही जीत मिली है। पिछले साल यानी 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने एक बेहद रोमांचक जीत हासिल की थी।

बल्लेबाजों का फॉर्म चिंता का विषय
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस सीजन अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा जैसे नए खिलाड़ियों ने पंजाब किंग्स के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि बड़े नाम वाले खिलाड़ी फ्लॉप साबित रहे हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
सुनील नरेन पर होगी नजर
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी की है। अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले सुनील नरेन ने बल्ले से भी धमाल मचाया है। सुनील नरेन ने ओपनिंग करते हुए कोलकाता की तरफ से खेलते हुए इस साल एक शतक भी जड़ा है। सुनील नरेन इस मुकाबले में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications