Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 23 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- KKR vs SRH
KKR vs SRH Toss kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 23 मार्च शनिवार को आईपीएल का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने की होगी।
दोनों ही टीमों की जीत की तलाश
हैदराबाद और कोलकाता दोनों के लिए आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं गुजरा था। ऐसे में इस सीजन दोनों ही टीमों की कोशिश दमदार शुरुआत करने की होगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पेट कमिंस के आने से काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की कोशिश दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

जानिए किसका पलड़ा भारी
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना अभी तक कुल 25 बार हुआ है। इनमें से केकेआर ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है तो एसआरएच ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में चौके-छक्कों की बारिश हो सकती है। ईडन गार्डन में एक हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।
कोलकता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट (कीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन












Click it and Unblock the Notifications