Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- यूपी वारियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Aaj Ka Match Kon Jeeta: सोमवार यानी कि 4 मार्च को महिला आईपीएल में यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी की टीम ने 23 रनों से मुकाबला जीत लिया।
मंधाना ने बनाए 80 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से टीम के लिए सबसे अधिक 80 रन निकले। मंधाना ने 50 गेंद में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

आरसीबी ने बनाएओ 198 रन
स्मृति मंधाना के अलावा भी एलिसे पेरी ने भी बल्ले से शानदार योगदान दिया। एलिसे पेरी ने सिर्फ 37 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी की जबर्दस्त बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए।
यूपी के बल्लेबाजों ने किया निराश
199 रनों का पीछा करते हुए तीन ओवर में ही यूपी के बल्लेबाजों ने 40 रन बना दिए। लेकिन किरण नवगिरे के आउट होने के बाद यूपी वॉरियर्स की पारी लड़खड़ा गई। चमारी अथापथु 8 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी तरफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाली ग्रेस हैरिस महज पांच रन बना सकी। वहीं श्वेता शेरावत के बल्ले से सिर्फ एक रन निकले। यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने टीम के लिए 55 रनों की पारी जरूर खेली। लेकिन उनके आउट होने के साथ ही यूपी की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।
यूपी वारियर्स
यूपी वारियर्स (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, अंजलि सरवानी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, नादिन डी क्लर्क, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर।
यूपी वारियर्स टीम
यूपी वारियर्स टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, गौहर सुल्ताना, डेनिएल व्याट, ताहलिया मैकग्राथ , लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, पारशवी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री।












Click it and Unblock the Notifications