Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- यूपी वॉरियर्ज vs गुजरात जायंट्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मैच में यूपी ने बाजी मार ली और 6 विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात जायंट्स पहली जीत का सपना पूरा करने में नाकाम रही। पहले खेलकर गुजरात ने 5 विकेट पर 142 रन बनाए। इसे यूपी ने 4 विकेट पर हासिल कर लिया।
यूपी वॉरियर्ज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात की ओपनर बल्लेबाज बेथ मुनी 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद दूसरी ओपनर लॉरा वॉलवार्ट भी 28 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

अच्छी बल्लेबाजी कर रही हरलीन देओल भी 18 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। फ़ोबे लिचफील्ड और एश्ले गार्डनर ने टीम को संभालने का काम किया और एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में मदद की। लिचफील्ड 26 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुईं।
गार्डनर ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। इससे गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 142 रनों के स्कोर तक पहुँच गया। यूपी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज एक्लेस्टोन रहीं। वह 3 विकेट लेने में सफल रहीं।राजेश्वरी गायकवाड़ को 1 विकेट मिला।
जवाबी पारी में खेलते हुए यूपी ने किरण नावगिरे का विकेट गंवा दिया। वह 12 रन बनाकर चलती बनीं। उनके बाद एलिसा हिली भी 33 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। चमारी अट्टापट्टू 17 और श्वेता सहरावत ने 2 के स्कोर पर आउट हुईं। इससे स्कोर 4 विकेट पर 90 रन हो गया।
मुश्किल स्थिति में ग्रीस हैरिस ने मोर्चा संभाला और जमकर बैटिंग करते हुए 33 गेंदों में तूफानी 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर यूपी वॉरियर्ज को 16वें ओवर में 4 विकेट पर 143 तक पहुँचाया और जीत दिलाई। दीप्ति शर्मा ने 14 गेंदों में नाबाद 17 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications