Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 May: SRH vs KKR, आज के मैच का कौन बना हीरो

Aaj Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19 ओवरों में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बैटिंग आज फ्लॉप साबित हो गई। केकेआर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद की पारी की शुरुआत मिली-जुली रही जहां अभिषेक शर्मा ने 10 गेंदों में 15 रन बनाए लेकिन वे अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और कार्तिक त्यागी का शिकार बने। टीम के लिए सबसे शानदार बल्लेबाजी सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने की।

aaj ka match kon jeeta

हेड ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए मात्र 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अच्छी लय दिखाई और 29 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका।

मध्यक्रम और निचला क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। हेनरिक क्लासेन 11 रन और कप्तान पैट कमिंस 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्मरन रविचंद्रन और अनिकेत वर्मा जैसे खिलाड़ी भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने हैदराबाद के 3महत्वपूर्ण विकेट झटके। सुनील नरेन ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर के लिए फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर धमाकेदार शुरुआत दी। इस बीच एलन 13 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की पारी खेली। इस बीच अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाल लिया और अपनी धाकड़ फॉर्म का नमूना पेश करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वह 47 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने नाबाद 22 और कैमरन ग्रीन ने नाबाद 3 रन बनाए और केकेआर ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+