Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs श्रीलंका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेला गया। इसमें बारिश का काफी असर देखने को मिला। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से श्रीलंकाई टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज 2-0 से जीत ली।

ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। बारिश के कारण मैच में ओवर कम किए गए थे लेकिन बाद में खेल फिर से रुकने पर फाइनल ओवर 27-27 किये गए। ज़िम्बाब्वे की पारी में बल्लेबाजों ने निराश करने वाला काम किया और नियमित अन्तराल पर विकेट गिरते चले गए।

aaj ka match kon jeeta

हालांकि गुम्बी और कैटानो ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की भागीदारी की लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने निराश करने वाली बैटिंग की। कैटानो ने भी 17 रनों की पारी खेली। क्रैग इरविन खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ज़िम्बाब्वे ने बाद में एक के बाद एक विकेट गंवाए। टीम पूरे 27 ओवर भी नहीं खेल पाई और 96 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। हसारंगा ने धमाल मचाते हुए कुल 7 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने 19 रन देकर ये विकेट झटके। उनके अलावा मधुशंका, तीक्ष्णा और लियांजे ने 1-1 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम भी अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही और ओपनर बल्लेबाज फर्नान्डो का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शेवोन डेनियल 12 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इस तरह श्रीलंकाई टीम भी मुश्किल में थी।

इस दौरान श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस के बल्ले से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। उन्होंने लगातार बाउंड्री जमाते हुए 51 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाकार अपनी टीम को 2 विकेट पर 97 के स्कोर तक पहुंचाया और जीत दिला दी। समरविक्रमा ने नाबाद 14 रन बनाए। पहला मैच बारिश से धुला था, अगला मैच श्रीलंका जीता था। उसमें भी बारिश आई और तीसरा मैच भी बारिश से खासा प्रभावित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+