Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। अफगानिस्तान पहले खेलते हुए 244 रनों पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 7 जीत के साथ लीग चरण में अपना अभियान समाप्त किया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। अफगान टीम के लिए गुरबाज और जादरान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इस बीच गुरबाज 25 और जादरान 15 रन बनाकर आउट हो गए और टीम को दोहरा झटका लगा।

south africa vs afghanistan

शाहिदी भी खास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से कुछ और विकेट भी गिरे लेकिन क्रीज के एक कोने पर अजमतुल्लाह खड़े हो गए और रन बनाते रहे। वह अन्य खिलाड़ियों के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप कर स्कोर को आगे बढ़ाते चले गए।

अजमतुल्लाह ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली और अफगानिस्तान की टीम 244 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। हालांकि टीम अंतिम गेंद पर आउट हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए कोएट्जी की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा लुंगी एनगिडी और केशव महाराज 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।

जवाब में खेलते हुए डी कॉक और टेम्बा बवुमा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 64 रनों की भागीदारी की। बवुमा 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद डी कॉक भी 41 के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम और रैसी वैन डर डुसेन के बीच एक भागीदारी हुई लेकिन मार्करम 25 पर आउट हो गए।

एक छोर से रैसी वैन डर डुसेन डेट रहे और फिफ्टी जमा दी। क्लासेन 10 और मिलर 24 के स्कोर पर वापस लौट गए। हालांकि वैन डर डुसेन ने जिम्मेदारी से बैटिंग की और अर्धशतक जड़ा। उनके साथ फेकलुकवायो भी अच्छी बैटिंग करते चले गए। दोनों ने क्रमशः नाबाद 76 और नाबाद 39 रन बनाते हुए टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+