Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन आरसीबी की यह पहली हार है, दिल्ली की दूसरी जीत है।
टॉस जीतकर आरसीबी ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और दिल्ली की ओपनर मेग लेनिंग को 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। शेफाली वर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और फिफ्टी जमाई। इस सीजन उनकी अह दूसरी फिफ्टी है। शेफाली 31 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुईं।

एलिस कैप्सी ने भी धुआंधार बल्लेबाजी का करते हुए आरसीबी की धुनाई की। वह 33 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुईं। उनके अलावा मारिजान कैप के बल्ले से 16 गेंदों में 32 रनों की धांसू पारी आई। दिल्ली कैपिटल्स ने रन गति में कमी नहीं आने दी।
जोनासेन ने 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 36 और अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 10 रन की पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट पर 194 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। सोफी डिवाइन ने आरसीबी के लिए 2 विकेट झटके। उनके अलावा डी कर्ल्क को भी 2 विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने तहलका मचा दिया। दोनों ने जमकर बल्लेबाजी की और गदर मचाते हुए 77 रन जोड़े। मंधाना ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह महिला प्रीमियर लीग में उनका पहला अर्धशतक है। डिवाइन 17 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गईं।
मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 74 का आंकड़ा हासिल कर लिया था लेकिन उनको मरिजान कैप ने आउट कर दिया। ऋचा घोष ने आते ही तूफानी अंदाज दिखाया और इरादे दर्शाए लेकिन वह 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गईं। इस बीच वैरेहैम 6 रन बनाकर आउट हो गईं।
बड़े स्कोर का दबाव सब्बीनेनी मेघना पर भी दिखाई दिया। वह 36 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। अंततः आरसीबी 9 विकेट पर 169 रन बनाकर 25 रनों से हार गई। जेस जोनसेन ने दिल्ली के लिए 3 विकेट झटके। कैप और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications