Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 April: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs गुजरात
Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हो गए। कोहली, पाटीदार सहित टॉप क्रम के बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे। पहले खेलकर आरसीबी ने 8 विकेट पर 169 रनों का स्कोर हासिल किया।
गुजराज जायंट्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए इसे सही साबित कर दिया। गुजरात के लिए पहली बार खेल रहे अरशद खान ने विराट कोहली को 7 के निजी स्कोर पर चलता लिया।

इसके बाद मियाँ भाई मोहम्मद सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने देवदत्त पडीक्कल (4) और फिल साल्ट (14) को आउट करते हुए आरसीबी का काम काफी मुश्किल कर दिया। पावरप्ले में ही आरसीबी ने अपने अहम प्लेयर्स के विकेट गंवा दिए थे।
रजत पाटीदार ने कुछ शॉट जड़ने का प्रयास किया लेकिन इशांत शर्मा ने उनको 12 रनों से आगे नहीं जाने दिया। इससे टीम परेशानी में आ गई लेकिन लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया। जितेश ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 33 रनों की पारी खेली।
उधर लिविंगस्टोन क्रीज पर टिके रहे और मौका मिलने पर चौके और छक्के उड़ाए। उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 39 गेंदों का सामना करते हुए पूरी कर ली। इसके बाद वह 54 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंत में टिम डेविड ने 18 गेंद में 32 रन बनाए और आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 169 तक पहुंचाया। सिराज ने 3 और साई किशोर ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की खराब शुरुआत रही। कप्तान शुभमन गिल 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके आउट होने के बाद साई सुदर्शन और बटलर ने मिलकर धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। सुदर्शन 36 गेंदों का सामना कर 49 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
हालांकि बटलर क्रीज पर बने रहे और नियमित रन बनाते चले गए। वह अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। रदरफोर्ड के साथ मिलकर बटलर ने 13 गेंद पहले गुजरात को 8 विकेट से जीत दिला दी, बटलर ने 39 गेंदों में 73 रन बनाए, रदरफोर्ड ने 18 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली, गुजरात की इस सीजन दूसरी जीत है और आरसीबी को पहली हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications