Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 Sept: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप के सुपर 4 चरण में आज का मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच था। अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट पर 133 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाक ने इस मैच में जीत दर्ज कर ली।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के ओपनर कुसल मेंडिस को गोल्डन डक पर आउट कर दिया, उनका विकेट शाहीन अफरीदी को मिला। उनके आउट होने के बाद भी श्रीलंकाई टीम की स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।

aaj ka match kon jeeta

इसके बाद पथुम निसंका 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने और विकेट गिरने का यह सिलसिला चलता रहा। कप्तान असलंका अच्छी शुरुआत करने के बाद 20 के स्कोर पर चलते बने। श्रीलंका की आधी टीम महज 58 रनों के कुल स्कोर पर ही आउट होकर चली गई।

कठिन स्थिति में कामिंदु मेंडिस ने टीम को संभालते हुए रन बनाए। वह धीमी गति से खेले लेकिन जरूरत ही उसी की थी। मेंडिस ने 44 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जमा दिया। वह 50 रन पर आउट हुए, इस वजह से श्रीलंकाई टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया।

निचले क्रम से हसारंगा ने 15 और करुणारत्ने ने 17 रन बनाए, तब टीम का स्कोर 8 विकेट पर 133 रनों के कुल स्कोर तक पहुँच गया। शाहीन अफरीदी ने आज अच्छी गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा हारिस रऊफ और हुसैन तलत ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने मिलकर पाक के लिए अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की भागीदारी की। इस बीच फरहान 24 और फखर जमान 17 रन बना चलते बने। यहां से श्रीलंका ने वापसी करते हुए पाकिस्तान के साएम अयूब और सलमान आगा भी आउट हो गए। 80 के कुल स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम आउट हो गई।

मुश्किल स्थिति में पाकिस्तान को हुसैन तलत का सहारा मिला, उनके बल्ले से नाबाद 32 रनों की पारी आई। मोहम्मद नवाज ने भी टिककर बैटिंग करते हुए 24 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाते हुए पाकिस्तान को 18 ओवर में 5 विकेट पर 138 तक पहुंचाकर जीत दिला दी। श्रीलंकाई टीम अब लगभग बाहर नज़र आ रही है। एक मैच बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+