Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 Feb: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत में ही पाकिस्तानी टीम के लिए मामला ठीक नहीं था। कीवी टीम ने कराची के नेशनल स्टेडियम में पाक गेंदबाजों की धुनाई की। बाद में गेंदबाजी में भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को धूल चटाने का काम किया और धमाल मचा दिया।

टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। हालांकि दो विकेट जल्दी लेकर गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित कर दिया। बाद में डैरिल मिचेल आउट हुए, तो तीन विकेट गिर गए और फिर तबाही शुरू हुई।

aaj ka match kon jeeta

विल यंग और टॉम लैथम ने मुश्किल स्थिति में टीम के लिए धाकड़ बल्लेबाजी की और तहलका मचा दिया। दोनों ने मिलकर शतकीय भागीदारी की। विल यंग ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। वह 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 113 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली।

लैथम ने शतक जमाया और वह अंत तक क्रीज पर खड़े थे। उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 118 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। फिलिप्स ने 61 रन बनाए और कीवी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 320 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और नसीम शाह ने 2-2 विकेट झटके।

बाबर आज़म की धीमी पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta)

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम के ओपनर साउद शकील और बाबर आज़म धीमा खेले। शकील 6 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आज़म धीमी गति से रन बनाते हुए खड़े थे और इसका दबाव अन्य बल्लेबाजों पर बना। रिजवान 3 और फखर जमान 24 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

खुशदिल का आतिशी अर्धशतक (Aaj Ka Match Kon Jeeta)

इन सबके बीच बाबर आज़म ने धीरे-धीरे अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। जब आवश्यक रन रेट बढ़ गया, तब बाबर 90 गेंदों में 64 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। निचले क्रम पर खेलने के लिए आए खुशदिल शाह ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े और अर्धशतक पूरा कर लिया। वह आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे लेकिन जरूरी रन रेट का दबाव उन पर भी था। वह 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हो गए। खुशदिल ने ही पाक को 200 पार पहुँचाया।

अंततः पाकिस्तानी टीम 48वें में ओवर में आकर 260 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और कीवी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ खाता खोला। ओ'रूर्के और सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+