Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ़ कर दिया। तीसरे और अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से न्यूजीलैंड को 27 रनों सेहरा दिया। इसके साथ ही तीन टी20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज कर ली।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर स्टीव स्मिथ महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मैथ्यू शॉर्ट और ट्रेविस हेड ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए एक अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली।

मैथ्यू शॉर्ट 11 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद हेड भी 30 गेंदों का सामना करते हुए 33 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मैक्सवेल के बल्ले से 9 गेंदों में तूफानी 20 रन देखने को मिले। 10.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 118 रन बनाए। यहाँ बारिश ने खेल खराब कर दिया।
बारिश के बाद मुकाबला फिर से शुरू हुआ लेकिन इस बार न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी थी। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से कीवी टीम को 10 ओवर में 126 रन बनाने का लक्ष्य मिला, यह काफी मुश्किल काम होने वाला था। कीवी टीम की खराब शुरुआत रही।
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज विल यंग 14 और फिन एलेन 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद टिम साइफर्ट का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। वह भी 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन क्रीज पर टिके।
फिलिप्स ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा चैपमैन ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम 10 ओवर में 3 विकेट पर 98 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई और मुकाबला हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के सभी मुकाबले अपने नाम कर क्लीन स्वीप किया।












Click it and Unblock the Notifications