Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, नेपाल vs पीएनजी फाइनल
Aaj Ka Match Kon Jeeta: नेपाल, हांगकांग और पापुआ न्यूज गिनी के बीच खेली गई त्रिकोणीय सीरीज आज समाप्त हो गई। फाइनल मैच में नेपाल और पापुआ न्यू गिनी के बीच भिड़ंत हुई। नेपाल को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पीएनजी ने फाइनल मैच 86 रनों के अंतर से जीत लिया।
नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। पीएनजी के ओपनर सेसे बाऊ बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। उनके बाद असद वाला और लेगा सियाका भी 2-2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

टॉप क्रम पर ओपनर बल्लेबाज टोनी उरा क्रीज पर खड़े रहे और लगातार रन बनाते चले गए। हिरी हिरी ने 15 रनों की पारी खेली। हिला वारे ने भी 18 रन का स्कोर बनाया। उधर टोनी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 37 गेंदों में उन्होंने 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के आए।
पीएनजी के लिए निचले क्रम से अली नाओ ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 30 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका जमाया। पीएनजी ने 8 विकेट पर 171 रन बनाए। नेपाल के लिए कुशल भर्टेल और आकाश चंद ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए नेपाल की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। कुशल भर्टेल और बिनोद भंडारी क्रमशः 5 और 4 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से विकेट पतन नियमित अंतराल पर चलता रहा। संदीप जोरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, उन्होंने 17 रन बनाए।
अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और पीएनजी की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाए। नेपाल की टीम 17वें ओवर तक 85 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और पीएनजी ने खिताब अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications