Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्ज

Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। मुंबई इंडियंस को यूपी ने 7 विकेट से पराजित कर दिया। पहले खेलते हुए मुंबई ने 6 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में यूपी वॉरियर्ज ने 3 विकेट पर मुकाबला जीत लिया। मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह पहली हार है।

यूपी वॉरियर्ज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस की ओपनर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हैली मैथ्यूज ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच भाटिया 22 गेंद में 26 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।

aaj ka match kon jeeta

कप्तान नताली सीवर 19 रन बनाकर आउट हो गईं। निगल की वजह से हरमनप्रीत कौर नहीं खेल रही थीं। हैली मैथ्यूज ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और 55 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। यहाँ से अमेलिया केर ने कुछ रन बनाए लेकिन 23 रन पर उनको दीप्ति शर्मा ने चलता किया।

पूजा वस्त्राकर ने 18 और वोंग ने 15 रन की नाबाद पारी खेली और मुंबई इंडियंस को 6 विकेट पर 161 के स्कोर तक पहुंचा दिया। यूपी के लिए 5 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। अंजलि सरवानी, ग्रेस हैरिस, एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

जवाब में खेलते हुए यूपी के लिए किरण नावगिरे और एलिसा हिली ने मिलकर मुंबई की गेंदबाजी को धो दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रनों की भागीदारी की। किरण नावगिरे ने तूफानी बैटिंग करते हुए 31 गेंदों का सामन कर 57 रन की पारी खेली। उनको अमेलिया केर ने आउट कर दिया। ताहलिया मैक्ग्रा 1 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एलिसा हिली भी 33 रन पर आउट हो गईं।

ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया। हैरिस ने 17 गेंदों में 38 रनों की नाबाद पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 20 गेंदों नाबाद 27 रन भी बनाए 17वें ओवर में यूपी ने 3 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+