Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: मुंबई इंडियंस vs आरसीबी, किसने मचाया मैदान पर तहलका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही और ओपनिंग बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने तेज अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 78 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, जिससे टीम ने पावरप्ले में ही मजबूत पकड़ बना ली। उनके साथ विराट कोहली ने भी संभलकर खेलते हुए 38 गेंदों में 50 रनों का योगदान दिया और टीम को बड़े स्कोर की दिशा में आगे बढ़ाया। आरसीबी ने इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।

मध्यक्रम में कप्तान रजत पाटीदार ने बेहद विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इस तेज पारी ने मुंबई के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया और रन गति लगातार ऊंची बनी रही। अंतिम ओवरों में टिम डेविड ने भी आक्रामक भूमिका निभाई और 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। वहीं रोमारियो शेफर्ड 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में कोई भी गेंदबाज खास असर नहीं छोड़ सका। हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक विकेट जरूर मिला, लेकिन वे रन गति पर नियंत्रण नहीं रख पाए। टीम ने अतिरिक्त के रूप में 13 रन भी दिए, जो अंत में महंगे साबित हुए।

जवाबी पारी में खेलते हुए रोहित शर्मा और रिकल्टन ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने अर्धशतकीय भागीदारी की लेकिन रोहित शर्मा को हेमस्ट्रिंग के कारण मैदान छोड़कर जाना पड़ा। वह 19 रन बनाकर चले गए। उनके बाद रिकल्टन भी 22 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से मुकाबले का रुख ही पलट गया। तिलक वर्मा 1 रन बनाकर चले गए। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने उम्मीदें जगाई लेकिन सूर्या भी 22 गेंदों में 33 रन पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या के ऊपर पूरा दबाव आ गया और अच्छी बैटिंग करते हुए वह 21 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर 145/4 हो गया।

यहां से मुंबई इंडियंस का जरूरी रन रेट बढ़ता चला गया, रदरफर्ड ने अकेले प्रयास करते हुए 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की लेकिन लक्ष्य बड़ा होने के कारण उनकी पारी का कोई फायदा नहीं हुआ। रदरफर्ड ने 31 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 71 रन बनाए, उनके 9 छक्के आए और मुंबई ने 5 विकेट पर 222 का स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 रनों से जीत दर्ज कर ली। मुंबई की चार मैचों में यह तीसरी हार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+