Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 April: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 9 विकेट पर 125 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने धमाका कर दिया और तीन बल्लेबाजों को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। इनमें रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट है।

इसके बाद नांद्रे बर्गर ने ईशान किशन को सैमसन के हाथों कैच करा दिया। वह 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मुंबई ने 20 रन के कुल स्कोर पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। पांड्या और तिलक वर्मा ने मोर्चा स्मभालते हुए पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। घातक दिख रहे पांड्या को चहल ने 34 रन पर आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया।
पांड्या के बाद खेलने के लिए पीयूष चावला आए लेकिन उनको आवेश खान ने 3 रन पर वापस भेज दिया। तिलक वर्मा अच्छी बैटिंग करते हुए चहल की गेंद पर 32 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। निचेल क्रम से टिम डेविड ने 17 रन बनाए और मुंबई को 9 विकेट पर 125 तक पहुंचा दिया। चहल और ट्रेंट बोल्ट ने रॉयल्स के लिए 3-3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत रही। जायसवाल 10 और संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बटलर भी क्रीज पर नहीं टिके और 13 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन कुछ देर क्रीज पर टिके लेकिन वह भी 16 रन पर आउट हो गए।
पिछले दो मईचों की तरह इस बार भी रियान पराग ने धमाका कर दिया। वह 39 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के आए। मुंबई को लगातार तीसरी हार मिली और रॉयल्स ने जीत की हैट्रिक लगाई। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 3 विकेट झटके। राजस्थान रॉयल्स तालिका में टॉप पर आ गई।












Click it and Unblock the Notifications