Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया मुकाबला मुंबई इंडियंस के नाम रहा। मुंबई ने इस सीजन लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। गुजरात ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 126 रन बनाए, मुंबई ने यह स्कोर हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी का फैसला लिया और गुजरात को एक बड़ा झटका दिया। वेद कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद हरलीन देओल 8 और लिचफील्ड 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

गुजरात जायंट्स के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए। बेथ मूनी ने 24 रनों की पारी खेली। एश्ले गार्डनर ने 15 और कैथरीन ब्रीस ने 25 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से तनूजा कंवर ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में मदद की।
तनुजा के बल्ले से 21 गेंदों में 28 रनों की पारी आई और गुजरात जायंट्स का स्कोर 9 विकेट पर 126 रनों तक पहुंचा। मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर ने धाकड़ गेंदबाजी कर 4 विकेट झटके। उनके अलावा शबनम इस्माइल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही। यास्तिका भाटिया और हैली मैथ्यूज 7-7 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद नताली सीवर ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े। वह भी 22 रन बनाकर आउट हो गईं, इससे थोड़ा दबाव बढ़ा।
अमेलिया केर और हरमनप्रीत ने दबाव हटाते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच अमेलिया 31 रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन हरमन अंत तक खड़ी रहीं। हरमनप्रीत कौर ने छक्के से टीम को जीत दिला दी और खुद 46 रन बनाकर नाबाद लौटीं। मुंबई इंडियंस की यह इस सीजन लगातार दूसरी जीत है। गुजरात को कम स्कोर बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications